हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेगा ₹2100 मासिक सहायता
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने 2025 में “लाडो लक्ष्मी योजना” शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य की लाखों पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
प्रमुख बातें:
- संकल्प पत्र का वादा पूरा: मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया है कि भाजपा का संकल्प पत्र उनके लिए पवित्र ग्रंथ है। अक्तूबर 2024 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने महिलाओं को मासिक ₹2100 देने का जो वादा किया था, उसे पूरा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है।
- वित्तीय प्रावधान: इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने के लिए हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में ₹5000 करोड़ का प्रावधान कर दिया है। यह बजट में पहले से ही शामिल है।
- लॉन्च की तैयारी: सरकार इस योजना को जल्द शुरू करने के लिए तेजी से काम कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, योजना का शुभारंभ रक्षाबंधन (9 अगस्त 2025) के आसपास होने की संभावना है।
- ऑनलाइन प्रक्रिया: योजना के लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया जा रहा है। जैसे ही यह लॉन्च होगा, पात्र महिलाओं की ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अधिकारियों को सभी योग्य महिलाओं को शीघ्र लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
आगे क्या जानेंगे?
इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे पात्रता (Eligibility), ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online), रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज (Documents), और आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) के बारे में विस्तार से बताएंगे।
पूरी जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Lado Lakshmi Yojana Overview
योजना का नाम | लाडो लक्ष्मी योजना |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी |
लाभार्थी | हरियाणा राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता |
आवेदन शुरू तिथि | (9 अगस्त 2025) के आसपास |
बजट | 5000 करोड़ |
वर्ष | 2025-26 |
लाभ | हर महीने 2100/- |
लक्ष्य | राज्य की सभी गरीब महिलाओ को लाभ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाडो लक्ष्मी योजना के लाभ
- इस योजना के जरिये गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार वाली महिलाओं को 2,100 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी.
- महिलाओं में खुद के प्रति आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.
- महिलाओं को अपने घर में योगदान करने में सक्षम बनाया जाएगा.
- योजना के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के स्तर में सुधार लाया जाएगा.
- 18 वर्ष से ज्यादा आयु के महिलाओं को लाभ मिलेगा.
- योजना का लाभ लेकर महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन पाएंगी.
योजना का लाभ लेने के लिए कागजात
- परिवार पहचान पत्र,
- बैंक खाता विवरण,
- मोबाइल नंबर,
- आधार कार्ड,
लाडो लक्ष्मी योजना आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: लाडो लक्ष्मी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- योजना के लिंक पर क्लिक करें: ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको योजना का लिंक दिखाई देगा. आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा.
- आवेदन प्रक्रिया शुरू करें: अब आपको अप्लाई लिंक दिखाई देगा. आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा और आगे की प्रक्रिया शुरू करनी होगी.
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें: अब आपके सामने योजना का आवेदन फार्म आएगा. इस बारे में आपको सारी पूछी गई जानकारी सावधानी पूर्वक दर्ज करनी होगी.
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें: आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
- आवेदन फार्म को सबमिट करें: आवेदन फॉर्म भरने के बाद तथा सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको फाइनल सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा. इस प्रकार योजना के तहत आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा.
FAQ (लाडो लक्ष्मी योजना)
Lado Lakshmi Yojana के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
Lado Lakshmi Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन अगस्त 2025 से शुरू करने की सम्भावना है।
Lado Lakshmi Yojana की घोषणा कब की गई?
लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा बीजेपी सरकार द्वारा 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान की गई थी।
Lado Lakshmi Yojana की आधिकारिक वेबसाईट क्या है?
Lado Lakshmi Yojana की आधिकारिक वेबसाईट अभी जारी नहीं हुई है जल्द ही जारी होगी।